लटेरी: लटेरी के नेवली में खेत पर पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
Lateri, Vidisha | Oct 10, 2024 गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे लटेरी के नेवली के पूरा में खेत पर खड़े एक पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है घटना की जानकारी मिलने के बाद लटेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर लटेरी शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है जहां शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया