बेड़ो प्रखंड के पंचायत सचिवालय में झारखंड सरकार व रांची कैंसर केयर फाउंडेशन (टाटा ट्रस्ट) के संयुक्त प्रयास से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ। 30 से 65 वर्ष आयु वर्ग के महिला-पुरुषों का एनसीडी स्क्रीनिंग किया गया, जिसमें बीपी, शुगर, मुंह, स्तन व गर्भाशय कैंसर की जांच शामिल रही। यह कार्यक्रम अगले एक माह तक प्रखंड के विभिन्न गांवों में संचालित रहेगा।