पतरघट: पतरघट थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को दो कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित करियत बस्ती निवासी बंटी कुमार उर्फ मुसो यादव को पतरघट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.