धरमपुर गांव में महिला अंजू देवी को पुरानी विवाद में गांव के ही दबंगों ने मारपीट की। बचाने के लिए उसका पुत्र दिलखुश कुमार दौड़े तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़िता अपने पुत्र के साथ शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 2:30 थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही अशोक सिंह और उसकी पत्नी के विरुद्ध शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।