बहराइच: स्थाई लोक अदालत बहराइच में नियुक्त होंगे दो नए सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने दी जानकारी
बहराइच जनपद में स्थाई लोक अदालत में दो सदस्य चयनित किए जाने हैं जिसको लेकर आवेदन पत्र मांगे गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रारूप पर अपने आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के कार्यालय में स्वयं अथवा डाक द्वारा 9 अगस्त तक उपलब्ध करा सकते हैं।