नानपारा: नानपारा में भाजपा कार्यकर्ता ने भागवत कथा के दौरान अन्नपूर्णा रसोई के लिए 80 किलो राशन का तुलादान किया
नानपारा के जुबलीगंज स्थित लान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन पंडित रविशंकर महाराज द्वारा संचालित निशुल्क अन्नपूर्णा रसोई भंडार के लिए भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने तुलादान किया। उन्होंने अपने शरीर के वजन के बराबर 80 किलो राशन दान किया। कथा में दूर दराज से भक्तजन पहुंच रहे हैं श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया जा रहा