नानपारा: रुपईडीहा स्टेशन पर रेलवे के सुरक्षा निरीक्षण यान के पहुंचने से ट्रेन संचालन की उम्मीदें बढ़ी
भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे की तकनीकी टीम ने सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों की जाँच के लिए एक निरीक्षण यान भेजा। इस निरीक्षण से क्षेत्र में रेल संचालन को लेकर उम्मीदें और प्रबल हो गई है। निरीक्षण याम के माध्यम से ब्रॉड गेज ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिक सिस्टम ओएचई) का गहन परीक्षण किया गया।