झांसी: आबकारी विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9 मुकदमे दर्ज किए
Jhansi, Jhansi | Aug 30, 2025 अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी और उप आबकारी आयुक्त निर्देशन में विभिन्न इलाकों जैसे मेडिकल कॉलेज के पीछे, करगुआ जी, उल्दन अमानपुरा मार्ग, और अन्य गांवों में छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने 800 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की और 1200 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट कर दिया।