हुज़ूर: भोपाल: ड्रग्स तस्कर यासीन और उसके चाचा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Huzur, Bhopal | Aug 2, 2025 भोपाल में ड्रग्स तस्करी के आरोप में पकड़े गए यासीन और उसके चाचा शाहवर मछली के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चार दिन पहले छह निर्माण तोड़े गए और एक कोठी सील की गई थी। अब अन्य संपत्तियों की जांच की जा रही है कि वे अवैध हैं या नहीं। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि राजस्व विभाग और पटवारी टीम जांच कर रही है|