झांसी: सेमरी टोल के पास हाईवे पर सपा के प्रदेश सचिव की कार पर हमला, पत्थर से तोड़ा शीशा, बाल-बाल बचे पीडीए जन-संवाद प्रभारी
Jhansi, Jhansi | Mar 25, 2025 समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पीडीए जन-संवाद यात्रा प्रभारी महेश कश्यप पर सोमवार को रात्रि करीब 9 बजे हाईवे पर जानलेवा हमला हुआ। गनीमत रही के वे उक्त कार पर सवार नहीं थे। जनपद झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने पत्थरों से चलती कार पर वार किया, जिससे कार में सवार उनका भतीजा हल्का सा घायल हो गया। मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई।