चान्हो: सोंस बाज़ार में अवैध महुआ शराब के दुकानों पर चान्हो पुलिस ने की कार्रवाई।
Chanho, Ranchi | Apr 2, 2024 चान्हो पुलिस ने सोंस सोमवार बज़ार में अवैध महुआ शराब की दुकानों पर कार्रवाई की है और कई लीटर महुआ शराब भी नष्ट किया है। थाना प्रभारी अज़ीम अंसारी के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई है उन्होंने बाजारों में लगने वाले अवैध महुआ शराब दुकानो पर आगे से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही महुआ शराब बेचने वाले दुकानदार मौके से फरार हो गए।