चान्हो: रांची पुलिस ने कान्हा हत्याकांड केस में तीन को किया गिरफ्तार
Chanho, Ranchi | Mar 31, 2024 सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले आलोक कुमार उर्फ कान्हा की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी आलोक के दोस्त हैं। जिनमें सुंदर हेंब्रम, अमन कुमार और अनिल ओहदार शामिल है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पूर्व के मारपीट की घटना और शराब पीने के दौरान पैसे के लेन देन के विवाद में आलोक की हत्या दोस्तों ने ही कर दी थी।