जानसठ: रामराज क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फसलें जलमग्न, चारों तरफ जल ही जल, किसानों को भारी नुकसान की आशंका
रामराज क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लगातार जल की अत्यधिक मात्रा से शुक्रवार शाम 05 बजें को भारी संख्या में किसानों की फसल जलमग्न हो गई, आपको बताते चले पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बरसात और बादल फटने जैसी घटनाओ का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है मुजफ्फरनगर रामराज क्षेत्र के इलाकों में कई गांव बाढ़ ग्रस्त इलाकों में प्रभावित हुए।