जारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लावा नदी पुल के समीप अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि लावा नदी पुल के पास जशपुर का एक ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू खनन कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शनि कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।