राहे: रांची में डीजे की हत्या मामले में हरमू से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का सरकार पर आरोप
Rahe, Ranchi | May 29, 2024 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बीच राजधानी में देर रात को एक पॉश इलाके में स्थित बहुचर्चित बार में डीजे की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और बेखौफ अपराधी उस बार के शीशे को भी गोली से छलनी कर देते हैं। प्रतुल ने लिखा कि सरकार का इकबाल कहां है? अपराधियों के मन में कानून का खौफ खत्म हो गई है।