बिजावर: गुलगंज में महिला स्कूटी की डिग्गी में मासूम को रखकर बाजार पहुंची, वीडियो वायरल
छतरपुर जिले की बिजावर तहसील के गुलगंज क्षेत्र का एक चौंकाने वाला वीडियो शनिवार की शाम 4:20 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपने शिशु को स्कूटी की डिग्गी (सीट के नीचे) में रखकर बाजार जाती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि जिस बच्चे को मां की गोद में होना चाहिए था, उसे सामान की तरह डिग्गी में बंद कर दिया गया।