आहोर: मंदिर में विराजे भगवान राजाराम, भजन संध्या में दी गई प्रस्तुतियां
Ahore, Jalor | Jun 2, 2025 रामा कस्बे में भगवान राजाराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत ढोल नगाड़े की गूंज के साथ मूर्ति की स्थापना की।वही कार्यक्रम के पहले दिन रात को भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित हुआ।दूसरे दिन लोगों ने भगवान राजाराम के जयकारे लगाकर मंदिर पर पुष्प वर्षा की,भारी संख्या में आसपास के गांव से धर्म प्रेमी पहुंचे।