मथुरा: श्री राम वृंदावन में ई-रिक्शा समिति ने उठाए सवाल, कहा- यातायात पुलिस रजिस्ट्रेशन वाले रिक्शा चालकों को कर रही परेशान
श्रीराम वृंदावन क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर यातायात पुलिस कर्मी के द्वारा जबरदस्ती ई रिक्शा चालकों को परेशान किया गया जहां रूट पर चलने वाले ई रिक्शा चालकों के पहिए में सूआ मारकर पंचर कर दिया जिसका कई चालकों ने विरोध किया मौके पर पहुंचे ई रिक्शा समिति अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने पुलिसकर्मी के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई कहा कि यातायात पुलिस समिति का सहयोग करे