सादुलपुर में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित होने वाले कबड्डी महाकुंभ की तैयारियों को लेकर रविवार को बनारसी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक बैठक हुई।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देना और इसे कॉमनवेल्थ व ओलंपिक खेलों में शामिल करवाने की मुहिम को आगे बढ़ाना है।बैठक की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष प्राचार्य राजकुमार ने की।