एनडीआरएफ वाराणसी ने कार्मिकों को सम्मानित कर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Sadar, Varanasi | Jan 26, 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर, 11 एनडीआरएफ वाराणसी ने अपने वाहिनीं मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस उपलक्ष्य पर वाहिनीं के रेस्क्यूअर्स को विभिन्न प्रकार की आपदाओं में उत्कृष्ट राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए महानिदेशक मेडल एवं प्रशंसा पत्र, एनडीआरएफ मेडल, आंतरिक सुरक्षा पदक एवं उत्कृष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया गया।