गोरौल: कटरमाला गांव में 24 घंटे का रामधुन अष्टयाम यज्ञ, पूरा क्षेत्र भक्तिमय, रात्रि में होगा राम विवाह
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के कटरमाला गांव में 24 घंटे का राम धुन अष्टयाम यज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया हैं। मंगलवार को 9 बजे दिन में आचार्य उदय मिश्रा ने बताया कि यह यज्ञ पूरे विश्व के कल्याण के लिए पंडित शंकर झा के आवास के निकट आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सुख-शांति, आपसी भाईचारा और ईश्वरीय कृपा बनी रहती है।