नरसिंहपुर: कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
ब्राह्मण के साथ अभद्रता और एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ सियासत गरमा गई है और आज जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है और 5 जनवरी तक मामला दर्ज न होने पर अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दी