बासोदा: छेघरा में मकान और पोल्ट्री फार्म में लगी आग, पीड़ित परिवार को तहसीलदार ने ₹28,000 की राहत राशि दी
Basoda, Vidisha | Apr 27, 2025 रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बासौदा के छैघरा के पास मकान और पोल्ट्री फार्म में लगी आग से हुए लाखों रुपए के नुकसान के मामले मे पीड़ित परिवार को रविवार को बासौदा तहसीलदार ने 28000 रुपए राहत राशि के रूप में प्रदान किए हैं जानकारी के अनुसार दिव्यांग दंपत्ति के मकान में नरवाई में लगी आग के चलते मकान और पोल्ट्री फार्म में आग लग गई थी