गोपालगंज स्थित जगन्नाथ मंदिर में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई। पुजारी शुभम शर्मा ने विधिवत पूजा सम्पन्न कराई। रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाएं पूजा में शामिल हुईं। कीर्तन मंडली ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। मंदिर कमिटी के सदस्यों ने व्यवस्था में सहयोग किया और पूजा को सफल बनाया।