वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में अब खेत-खलिहानों में किसानों की रौनक लौट आई है। विभिन्न पंचायतों के बहियारों में किसान रवि फसल की तैयारी में जोर-शोर से जुट गए हैं। मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे प्रखंड क्षेत्र के नौला डीहपर, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिमी, जगदर, गेनहरपुर और पर्रा पंचायत के खेतों में आलू सहित अन्य फसलों की बुआई जोरों पर है।