बीना: ग्राम गिरोल में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में सागर ज़िला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Jul 11, 2025 बाइक सवार जगदीश अहिरवार निवासी खैराई एवं राजेश अहिरवार निवासी सेमरखेड़ी जो ग्राम गिरोल जा रहे थे। तभी शुक्रवार की रात को ग्राम गिरोल मे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दोनों घायल हो गए। घायलों को रात मे लहू लोहान हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।