मिर्ज़ापुर: मृत पति के नाम पर अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया पर पत्नी की छवि खराब करने पर मध्य प्रदेश की पीड़िता ने कटरा थाने में दी तहरीर
मध्य प्रदेश के कटनी जिले की रहने वाली प्राची सोनी ने अपने परिवार संघ गुरुवार के दोपहर 3:00 बजे कटरा कोतवाली में ज्ञापन सौंप कर बताया कि। मेरे पति की मृत्यु के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर मुझे व मेरे माता-पिता को बदनाम करने की साजिश चल रही है। जबकि मैंने इस मामले में18 अगस्त को कोतवाली कटरा में मुकदमा दर्ज कराया था। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।