सिवनी: थांवरी गांव में सूने मकान में लाखों की चोरी, अज्ञात चोर नगद और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े
Seoni, Seoni | Mar 31, 2026 सिवनी बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम थावरी में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार को बताया गया कि सतीश साहू और हेमंत साहू के घर पर कोई मौजूद नहीं था, इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए और करीब 50 हजार रुपये नगद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।