हाटा: विधायक से लेकर कार्यकर्ता तक झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे, साफ-सफाई कर लोगों को दिया संदेश
कुशीनगर में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान की शुरुआत हुई। हाटा विधायक मोहन वर्मा और नगर अध्यक्ष रामानंद सिंह ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। सुकरौली में अध्यक्ष राजनीति कश्यप और मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह ने मंदिरों व स्कूलों की सफाई की। भाजपा नेता राजेश जायसवाल ने शहीद स्थल को स्वच्छ कर लोगों को जागरूक किया।