ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के छात्रावास का विधायक दीनानाथ भास्कर ने किया निरीक्षण
ज्ञानपुर में भाजपा के औराई विधायक दीनानाथ भास्कर एवं मुख्य विकास अधिकारी यशवंत सिंह के साथ समाज कल्याण अधिकारी ने आज पटेल नगर स्थित छात्रावास एवं ज्ञानपुर नगर स्थित बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं से विधायक ने बातचीत की और उनकी समस्या को निस्तारण करने के लिए आश्वासन दिया।