मिर्ज़ापुर: पहाड़ा स्टेशन का नाम शहीद नरेश श्रीवास्तव के नाम पर रखने की मांग, विंध्य कायस्थ परिवार ने सौंपा पत्र
कलेक्ट्रेट में सोमवार की सुबह 11:30 बजे विंध्य कायस्थ परिवार ने डीएम प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपकर पहाड़ा रेलवे स्टेशन फूंकने वाले शहीद नरेश चंद्र श्रीवास्तव के नाम पर स्टेशन का नाम रखने की मांग की। तीन सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपकर बरियाघाट में नगर पालिका द्वारा संचालित सामुदायिक केंद्र पर शिलापट्ट लगवाने की मांग की है। साथ ही एक आदमकद प्रतिमा भी।