कटोरिया: डांड़ीपर मोहल्ले के पास तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, वृद्धा और बाइक चालक घायल
Katoria, Banka | Sep 18, 2025 डांड़ीपर मोहल्ले के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार बाइक एक वृद्ध महिला को टक्कर मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 75 वर्षीय अकली देवी एवं बाइक चालक प्रभाकर कुमार घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अकली देवी की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।