जहानाबाद: छात्रा से अश्लील बातें करने का विरोध करने पर माता-पिता की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के कोडौना थाना क्षेत्र में एक छात्रा से अश्लील बातें करने का विरोध करना उसके माता-पिता को महंगा पड़ गया। आरोप है कि छात्रा के साथ अभद्रता करने वाले युवक के परिजनों ने माता-पिता के साथ जमकर मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया।