अररिया: अररिया में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौटते दो दोस्तों की बाइक पुलिस वाहन से टकराई, दोनों की मौके पर मौत
अररिया जिले में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों को सूना कर दिया। अररिया-रानीगंज मार्ग पर कोल्ड स्टोर के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के सहयोग से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया,