बुलंदशहर: गुलावठी के गांव ईसापुर में अधिवक्ता पर नशेड़ी द्वारा हमला करने का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक अधिवक्ता पर नशेड़ी युवक द्वारा हमला करने के आरोप का मामला सामने आया है। कानूनी कार्रवाई की बात कहने पर आरोपी ने ईंटों से हमला किया, जिससे अधिवक्ता को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ईसापुर गांव निवासी राकेश यादव बार काउंसिल ऑफ इंडिया में अधिवक्ता हैं।