सिमडेगा: सोमवार को शाम 4 बजे क्रिसमस पर्व को लेकर सिमडेगा के बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के प्रमुख बाजार रोशनी और सजावट से जगमगा उठे हैं। क्रिसमस ट्री, केक, कपड़े और सजावटी सामान की खरीदारी जोरों पर है। लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।