विक्रम एंक्लेव कॉलोनी में शनिवार सुबह जर्जर बिजली के खंभे ट्रांसफार्मर समेत दो कार पर गिर गए। इसके चलते लोगों में डर का माहौल है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने बताया कि यह हादसा सुबह आठ बजे के करीब हुआ। खंभे के पास खड़ीं दो कारें हादसे में क्षतिग्रस्त हुई हैं।