अजीतमल: खेत में बकरी जाने को लेकर भिड़े दो गांवों के लोग, 15 घायल, अयाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज की प्राथमिकी
खेत में बकरियां जाने को लेकर शनिवार देर शाम को पाकर का पुरवा व फरिहा गांव के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, इसमें दोनों पक्षों से करीब 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। फरिहा निवासी मोहित सेंगर ने पुलिस को तहरीर