हरसिद्धी: हरसिद्धि के पानापुर तधवा टोला में आग लगने से फुस का घर जलकर हुआ राख,लाखों का हुआ नुकसान.
हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के पानापुर रंजीता पंचायत के तधवा टोला के वार्ड नंबर 10 में मंगलवार को अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. पीड़ित बिंदेश्वरी सहनी का तीन बकरी, साइकिल,चावल, गेहूं, दाल,कपड़ा,खाना बनाने का अन्य सामग्री जल गया. वहीं दूसरे पीड़ित शंभू सहनी के टेंट हाउस का सामान, कुर्सी, टेबल,टेंट का कपड़ा सहित अन्य सामान जल गया.