कहरा: ट्रेक्टर की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
घटना सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव का है जहां गुरुवार को देर शाम साइकिल से अपने गांव बिशनपुर जा रहे राजदीप यादव को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मारा जिसमे वह गंभीर रूप से जख़्मी हो गया।अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।