कहरा: CSP संचालक से लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार,सदर थाना में DSP साइबर ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Apr 30, 2024 घटना सोनबरसा राज थाना क्षेत्र का है। जहां 29 अप्रैल को बाइक सवार अपराधियों ने SBI के CSP संचालक से 1लाख नकद लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने CCTV फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार स्थित गैराज से दोनों को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान कटिहार के चर्चित कोढ़ा गैंग के सदस्य के रूप में हुई । मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी