मुरैना नगर: मुरैना में मगरमच्छ का आतंक, गांव में घुसा 15 फीट का मगर, कुत्ते का शिकार कर मचाई दहशत, हुआ रोमांचक रेस्क्यू
मुरैना जिले के कुथियाना गांव में शनिवार रात करीब 15 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। उसने एक पालतू कुत्ते का शिकार किया,जिससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए मगरमच्छ को गहरे गड्ढे में गिरा दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम रविवार सुबह पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे चंबल नदी में छोड़ दिया। ऐसे मामले अक्सर जलस्तर बढ़ने पर सामने आते हैं।