बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के वलीमा में खाना खाने के बाद कई लोग बीमार पड़ गए। इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में भर्ती कराया गया है।यह घटना शनिवार दोपहर मोहल्ला लालापुर स्थित मुहिद के घर पर हुई। थाना बड्डूपुर के ग्राम खीझना से बारात मुहिद के घर आई थी।