नए साल पर लौरिया की सड़कों पर रेंगता रहा ट्रैफिक, घंटों जाम में फंसे पर्यटक व स्थानीय लोग। नए साल की पहली जनवरी को लौरिया में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़ ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चरमा दिया। शहर की प्रमुख सड़कों पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे आम लोगों के साथ-साथ बाहर से आए पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।