अधौरा: अधौरा थाना परिसर में एसपी की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया, कई अधिकारी भी रहे उपस्थित
Adhaura, Kaimur | Jan 11, 2026 रविवार कोई 11 बजे अधौरा थाना परिसर में एसपी हरिमोहन शुक्ला की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक बिहार पटना के निर्देशानुसार जनता दरबार लगाया गया। जहां थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोग अपनी समस्या को लेकर पहुंचे हुए थे। जनता की शिकायतों को सुनकर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।