बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र में मस्जिद के बाहर पिता की चाकू से हत्या, बेटा गंभीर रूप से घायल
थाना सीबीगंज इलाके के सनसनी मे मस्जिद के बाहर पिता की चाकू से गोदकर हत्या,बेटा गंभीर घायल।तौहीद अली अपने बेटे जाहिद अली के साथ नुरुल मदार मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे।जैसे ही दोनों मस्जिद से बाहर निकले,घात लगाए बैठे छह लोगों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया।