लाडपुरा: कोटा शहर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, गुमानपुरा थाना का पुलिस कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Feb 10, 2026 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एसीबी कोटा इकाई को दिनांक 09.02.2026 को परिवादी ने एक शिकायत इस आशय की पेश की कि वह पहले एच.डी.एफ.सी. बैंक के लिये रिकवरी का कार्य करता था, जो अब बंद कर दिया है। परिवादी एक दिन दोस्त की दुकान पर विशाल मार्केट में बैठा था, उस समय थाना गुमानपुरा का कांस्टेबल जीतराम दुकान पर आया तथा झूठे मुकदमें में नहीं फसाने एवं उसके विरूद्ध कोई का