मोहम्मदी बाईपास के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रही युवती सहित दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रिया गुप्ता पुत्री प्रमोद गुप्ता निवासी मुड़िया थाना सिंधौली और सचिन गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता निवासी गढ़िया घायल हो गए ।