मंदसौर: लालघाटी स्थित कृषि उपज मंडी में हुई गेहूं की बंपर आवक, कम भाव मिलने से किसानों में दिखी नाराजगी व जताया आक्रोश
लालघाटी स्थित कृषि उपज मंडी में गेहूं की बंपर आवक हुई है। इस बारे में किसानों ने कहा कि पहले ही गेहूं का उत्पादन कम हो रहा है और किसानों को गेहूं के कम भाव मिल रहे हैं। किसानों ने मांग करी कि ₹3200 से लेकर ₹3400 के हिसाब से गेहूं की खरीदी होनी चाहिए। कम भाव मिलने से नाराज किसानों ने अपना आक्रोश भी जताया है।