गड़हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर मंगलवार दोपहर 3 बजे तक 62 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर प्रभारी डॉक्टर सुनील महेंद्र कपूर के नेतृत्व में डॉक्टर आशीष कुमार के द्वारा किया गया। इसमें सभी महिलाओं को जांच कर दवा व पौष्टिक नाश्ता भी दिया गया। वहीं डॉक्टर के द्वारा कई परहेज बताया गया। ये शिविर महीने में दो बार लगता है।